होली के सुंदर गीतों पर लिया लोगों ने आनंद
रुद्रप्रयाग। कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग के सहयोग से अगस्त्यमुनि में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कवियों ने शानदार गीत गाए जबकि होली पर कई कविताएं भी सुनाई। रंगों के त्यौहार पर सम्पूर्ण माहौल रंगमय हो गया।
अगस्त्यमुनि में होली मिलन को लेकर दिखा उत्साह
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कुसुम भट्ट, हेमन्त चौकियाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके होली गीत लाओ भवानी, अक्षत चंदन होली खेले गिरिजा पति नंदन, पनिया भरन मत जा गुजरिया, ब्युणली फ्यूंलड़ि तोड़ल्यां बुरांस होरी अयीं च, ऐगे राधा होरी को त्योहार आदि गीतों से माहौल रंगमय हो गया।
इस मौके पर कलश के संयोजक ओपी सेमवाल ने होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि होली का पर्व आपसी मिलन और सौहार्द का पर्व है इसलिए हर साल संस्था द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सेमवाल के अलावा प्रेम मोहन डोभाल, विवेक बंसल, सुरेश गैरोला, मनोज थापा, जगदम्बा प्रसाद चमोला, जसपाल भारती लक्ष्मी नेगी, वेदिका सेमवाल, उमा कैंतुरा, विनीता रौतेला, ऋतु बेंजवाल, रजनीश बहुगुणा, दमयंती भट्ट,तनिषा भट्ट,दीप शिखा, नव्या आदि मौजूद थे।