उत्तराखंड

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उड़ाया अबीर-गुलाल

होली मिलन

एक दूसरे को दी आपसी सौहार्द के पर्व की शुभकामनाएं

रुद्रप्रयाग। भाजपा ने गुलाबराय स्थित पार्टी कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उत्साह और उमंग के साथ होली मनाई। इस मौके पर बाध्य यंत्रों की धुनों पर भाजपाईयों ने होली के गीतों पर नृत्य भी किया। साथ ही एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

बाध्य यंत्रों के साथ भाजपाईयों ने रंग उड़ाकार किया नृत्य

भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ एवं दीघार्यु की कामना की। कहा कि यह पूर्व आपसी मिलन, प्रेम और सौहार्द का पूर्व है। हमें सदभावना के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी सौहार्द का पर्व है। मनोहर रंगो के इस पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। यह हमें किसी धर्म संप्रदाय जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगो को भाईचारे का संदेश देता है।

होली मिलन पर एक दूसरे से भाईचारा बनाने का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि होली के मौके पर हम एक दूसरे के प्रति सभी दुर्भावनाओं को दूर कर नए उत्साह और उमंग के साथ खुशियां बांटे। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कप्रवान, दिनेश उनियाल, शकुंतला जगवाण, संजय शर्मा दरमोडा, जिला महामंत्री भारतभूषण भट्ट, विनोद देवशाली, जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र सिंह वर्त्वाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सविता भंडारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक आषीश कण्डारी द्वारा किया गया।
————–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button