उत्तराखंडराजनीति

यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से सूरत सिंह झिंक्वाण, राजकुमार भी शामिल हैं। मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट ने कांग्रेस प्रर्यवेक्षक तिलकराज शर्मा की मौजूदगी में यूकेडी छोड़कर आए सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देते हुए सदस्यता ग्रहण की है। यहां पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह पंवार, नरेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत, महावीर रौथाण, विजयपाल जगवाण, धनराज बंगारी आदि ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।
————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button