उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की कंचन का लोक सेवा आयोग में चयन

कामयाबी

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के पश्चिम भरदार की बेटी कंचन डिमरी का लोक सेवा आयोग में चयन हो गया है। उनकी कामयाबी पर न केवल स्वीली गांव बल्कि रुद्रप्रयाग जनपद सहित प्रदेश में खुशी की लहर छा गई है। कंचन बहुत ही सामान्य परिवार में पली बढ़ी और उन्होंने स्वयं के संसाधनों से इस सफलता को हासिल किया है।

कामयाबी पर स्वीली गांव के साथ जनपद एवं राज्य में खुशी की लहर

रुद्रप्रयाग जनपद की कंचन डिमरी मुख्यालय से सटे गांव स्वीली की रहने वाली है। स्वर्गीय घनानंद डिमरी की सुपौत्री एवं देवी प्रसाद डिमरी की पुत्री कंचन डिमरी के लोक सेवा आयोग में चयन होने से सम्पूर्ण परिवार में खुशी का माहौल है। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षो से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। इस बेटी ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। कंचन ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि मन में दृढ़ संकल्प था कि वह अपने लक्ष्य को पाने में जरूर कामयाब होंगी।

स्वयं की मेहनत से पाई कंचन ने सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी

इधर, प्रसिद्ध कथा व्यास डॉ शंशाक शेखर डिमरी ने बताया कि दिल से बहुत प्रसन्नता हो रही है कि रुद्रप्रयाग जनपद के पश्चिम भरदार से शायद पहली बार हमारे गांव के आसपास क्षेत्र से किसी ने भारत की सर्वोच्च सेवा लोक सेवा आयोग में कामयाबी पाई है। कहा कि कंचन ने संपूर्ण परिवार का नाम रौशन किया है। बताया कि एक सामान्य परिवार में पली बढ़ी और शिक्षा लेने वाली कंचन आने वाले बच्चों के साथ ही समाज के सामने प्रेरणास्रोत बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button