उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के तीन शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार

शैलेस मटियानी पुरस्कार

शिक्षक हेमंत चौकियाल, विनोद प्रकश भट्ट और अंजू लिंगवाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर रुद्रप्रयाग जनपद के शिक्षक दिवस के मौके तीन शिक्षकों को सर्वोच्च शिक्षक सम्मान शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देहरादून में राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह के हाथों शिक्षकों को दिया गया। जनपद के शिक्षकों को सम्म्मान मिलने पर विभिन्न शिक्षक संगठनों से खुशी व्यक्त की है।


शिक्षकों को सम्मान मिलने पर विभिन्न लोगों ने जताई खुशी

प्रदेश में हर साल शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस बार भी जनपद से शिक्षकों का चयन उक्त पुरस्कार के लिए हुआ है। राजकीय उच्च प्रावि डांगी गुनाऊं के अध्यापक हेमंत चौकियाल को वर्ष 2021 का शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि अटल उत्कृष्ट राइंका रुद्रप्रयाग के शिक्षक विनोद प्रकाश भट्ट तथा प्राथमिक विद्यालय बैनोली की प्रधानाध्यापिका अंजू लिंगवाल को शैक्षिक सत्र 2018 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देहरादून में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अ०प्रा०) गुरमीत सिंह के हाथों दिया गया। शिक्षक विनोद प्रकाश भट्ट भाषा शिक्षण में अभिनव प्रयोगों के साथ बच्चों में साहित्य लेखन के प्रति अभिरूचि पैदा करने में बेहतर कार्य कर रहे हैं।

 

अंजू लिंगवाल को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ बच्चों को अपनी बोली भाषा तथा संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान मिला है। जबकि शिक्षक हेमंत चौकियाल को बच्चों में विज्ञान शिक्षण के लिए अभिरूचि पैदा करने के प्रयासों के साथ साथ आम जनमानस में भी वैज्ञानिक नजरिया पैदा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया।

 

तीनों शिक्षकों को पुरस्कार मिलने राशिसं, जूहा शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने खुशी जताई। साथ ही भविष्य में अन्य शिक्षकों को भी पुरस्कार के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी वाईएस चौधरी सहित जिले के कई अधिकारियों ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है।
—————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button