
गुप्तकाशी-छेनागाढ़ मोटर मार्ग पर छेनागाढ़ से करीब 2 किमी पहले एक जीप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। वाहन में महज चालक ही सवार था। जानकारी के मुताबिक रविवार एक जीप गुप्तकाशी-छेनागाढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 150 मीटरद गहरी खाई से काफी मुश्किलों में मृतक का शव निकाला गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह ग्राम पाटियों, पट्टी काली पार थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।