रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद में तीन थाना प्रभारी, चार निरीक्षक और पांच उप निरीक्षकों के दायित्व में फेरबदल किया है। थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल को प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्ष ऊखीमठ रहे उप निरीक्षक राजीव चौहान अगस्त्यमुनि के नये थानाध्यक्ष होंगे, वहीं अब तक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी को ऊखीमठ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसपी विशाखा अशोक भदाणे ने बेहतर व्यवस्था के लिए किया फेरबदल
पुलिस कार्यालय की साइबर सैल के प्रभारी रहे निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल को सोनप्रयाग कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं को प्रभारी साइबर सैल पुलिस कार्यालय नियुक्त किया गया है।
तीन थाना प्रभारी, चार निरीक्षक और पांच उप निरीक्षकों का किया स्थानांतरण
इनके अतिरिक्त उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को कोतवाली रुद्रप्रयाग से थाना गुप्तकाशी, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट को थाना अगस्त्यमुनि से थाना गुप्तकाशी, पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान एवं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना अगस्त्यमुनि पर नियुक्त किया गया है। स्थानान्तरित किये गये निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को नवनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन से अवगत कराये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।