उत्तराखंड

अलकनंदा नदी में ये किसने लगा दी छलांग

दुखद

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग नगर स्थित पुराने नपा कार्यालय के समीप अलकनंदा नदी में किसी व्यक्ति द्वारा छलांग लगा दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि नदी किनारे संबंधित व्यक्ति के जूते और जुराब बरामद किए गए हैं।

मौके पर पुलिस ने किए जूते और जुराब बरामद

जानकारी के अनुसार सोमवार पौने दस बजे पुराने नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थित घाट से एक व्यक्ति ने उफनती अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी है। अभी तक व्यक्ति का कोई पता नही चल पाया है। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए हैं। खोजबीन जारी है। जल पुलिस संगम से लेकर गुलाबराय तक खोजबीन में जुट गई है।

कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना पौने दस बजे की है। उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति ने यहां कुछ देर मुंह हाथ धोए और इसके बाद नदी में बहने लगे। बताया कि आसपास के लोगों ने उसे डूबते देखा है। मौके से जूते और जुराब बरामद किए गए हैं जो शिनाख्त में मददगार होंगे। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की जींस और टीसर्ट पहनी हुई थी। पुलिस संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button