उत्तराखंड

राशिसं के चुनाव में नरेश भट्ट अध्यक्ष व आलोक रौथाण जिला मंत्री बने

शिक्षक संघ चुनाव

राशिसं का दो दिवसीय अधिवेशन चुनाव के साथ हुआ संपंन

रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ की रुद्रप्रयाग शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपंन हुआ। अधिवेशन में दूसरे दिन नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव हुए जिसमें नरेश भट्ट को अध्यक्ष व आलोक रौथाण को राजकीय शिक्षक संघ का नया जिला मंत्री चुना गया।

995 शिक्षकों ने किया चुनाव में प्रतिभाग

अटल आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अगस्त्यमुनि में हुए अधिवेशन के दूसरे दिन संघ की नई जिलास्तरीय कार्यकारिणी के लिए वोट डाले गए। कुल पंजीकृत 1050 वोटों में से 995 ने ही वोट डाले। चुनाव पर्यवेक्षक खंड शिक्षाधिकारी यशवीर सिंह रावत, चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य शिव लाल आर्य, सुरेंद्र सिंह रावत व गजपाल सिंह जगवाण की देखरेख में चुनाव संपन्न करवाए गए। अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे मोहन बर्त्वाल को 285 नरेश भट्ट को 403 व पंकज भट्ट को 303 वोट पड़े। अध्यक्ष पद पर नरेश भट्ट 100 वोटों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पुरुष पर पर शीशपाल पंवार को 549, सुरेश रौथाण 433 मिले। शीशपाल पंवार को 116 मतों से विजयी घोषित किया गया।

शीशपाल पंवार उपाध्यक्ष पद पर हुए विजयी

जबकि उपाध्यक्ष महिला पद की प्रत्याशी ललिता रौतेला को 611 व रीना बागडी को 345 वोट मिले। जिसमें ललिता रौतेला 266 वोटों से विजयी रही। जिला मंत्री पद पर खड़े दावेदार आलोक रौथाण को 538, वीरेंद्र सिंह बिष्ट 209 व रणवीर सिंह पंवार ने 238 वोट प्राप्त किए। मंत्री पद पर आलौक रौथाण 300 मतों से विजयी हुए। इसके अलावा संयुक्त मंत्री पद पर दीपक कुमार नेगी विजयी रहे। संगठन मंत्री पर सरोप सिंह व आय व्यय निरीक्षण पद पर शिव लाल बैरवाण को चुना गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button