उत्तराखंड

टाटा सूमो दुर्घटना में 12 की मौत

दुखद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे के बाद एक टाटा सूमो उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग के लिए जोशीमठ से चली। इस दौरान वाहन में 12 लोग अंदर और 9 लोग छत पर सवार बताए गए। कच्चे मार्ग पर चढ़ाई में ज्यादा लोड होने पर वाहन आगे नहीं बढ़ पाया और पीछे आने लगा। इस पर कुछ लोग छत से उतरकर पीछे खिसक रहे वाहन के टायर पर पथर लगाने को उतरे। लेकिन इससे पहले ही वाहन पीछे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने लगा। इसे देखते ही छत पर सवार अन्य लोगों ने भी छलांग लगा दी। इसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। जबकि अंदर बैठे सभी लोग वाहन समेत 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। जिनमे 2 महिला और 10 पुरुष शामिल थे। खाई में गिरे सभी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छत पर सवार 9 लोगों की जान बच गई। इधर, सूचना पर चमोली पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रस्सी के सहारे पहाड़ी से उतर कर रेस्क्यू शुरू किया।  खाई से शवों को निकलने का कार्य देर रात तक जारी है। उधर, घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने गहरा दुख जताया। इस घटना की डीएम चमोली को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए। साथ ही मृतक आश्रितों को दो दो लाख की राशि बतौर मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button