पौड़ी। लोकसभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने बुधवार को अपना नामांकन कराया। इस मौके पर हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर मंचासीन पदाधिकारी भी गदगद हो गए।
कार्यकर्ताओं ने किया प्रत्याशी का जोरदार स्वागत
कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को सुबह से ही पौड़ी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश था। जैसे ही प्रत्याशी गणेश गोदियाल नामांकन कराने पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कहा कि गढ़वाल सीट से जनता में गोदियाल के पक्ष में मतदान करने को लेकर काफी उत्सुकता है। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का अभार जताया। साथ ही जनता से चुनाव में अपना अशीर्वाद देने का आह्वान किया। इस मौके पर केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, जिला अध्यक्ष महिला नीलम रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।