उत्तराखंड

गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन

लोस चुनाव

पौड़ी। लोकसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने समर्थकों के साथ पौड़ी में नामांकन कराया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।


नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी द्वारा रोड शो निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं निर्वतान सांसद सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता शामिल रहे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनता से उत्तराखंड की देवतुल्य जनता से गढ़वाल लोकसभा सीट सहित पांचों सीटों पर भाजपा को पुनः प्रचण्ड बहुमत के साथ अपना आशीर्वाद देने का आह्वान किया।

 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुश्यंत कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button