उत्तराखंड

उत्तराखंड में भाजपा ने किया बदलाव इन्हें बना दिया प्रदेश अध्यक्ष

सांगठनिक बदलाव

महेंद्र भट्ट को दी गई उत्तराखंड भाजपा संगठन की कमान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय पार्टी हाईकमान ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने पर प्रदेश भर में भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी हित में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट को नए अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी है।

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा निकट भविष्य में संगठन में बदलाव किया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्थान पर महेंद्र भट्ट को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button