उत्तराखंड

उत्तराखंड की हर विधानसभा में कांग्रेस निकालेगी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

9 से 15 अगस्त तक होगा प्रदेश की हर विधानसभा में यात्राओं का आयोजन

रुद्रप्रयाग। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें जानकारी दी गई कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर पूरे देश की तरह उत्तराखंड की हर विधानसभा में भी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

75वें साल में पूरे देश में हो रही यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह

मुख्यालय स्थित न्यू बस अड्डे के बारातघर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा 9 अगस्त को रुद्रप्रयाग से शुरू होगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के भी यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग आने की संभावना है। बताया कि दो दिन यात्रा रुद्रप्रयाग विधानसभा और दो दिन केदारनाथ विधानसभा में चलेगी। 15 अगस्त को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्थल ककोड़ा खाल में होगा।

धीरेंद्र प्रताप और प्रो0 जीतराम को दी रुद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी

यात्रा के आयोजन के लिए रुद्रप्रयाग जिले के लिए प्रभारी पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत और सह प्रभारी प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल को बनाया गया है। भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग जिले के पर्यवेक्षक प्रो0 जीतराम पूर्व विधायक थराली ने कहा कि एक ओर कुछ दल छद्म राष्ट्रवाद को फैला कर देश को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया है। वर्तमान में देश के प्रति कांग्रेस की जिम्मेदारी इस समय और बड़ जाती है। देश को जोड़ने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है।

यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने किया कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान

यात्रा के लिए सह पर्यवेक्षक धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि आजादी के 75वें साल में पूरे देश में हो रही इस यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में बहुत उत्साह है। इस मौके पर मनोज रावत पूर्व विधायक, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र झिंक्वाण, प्रदीप बगवाड़ी, योगम्बर सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी, गणेश तिवारी, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, देवेश्वरी नेगी, सेवा दल प्रदेश महामंत्री दिनेश चन्द्र ममगाई, ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसांई, नगर अध्यक्ष रुद्रप्रयाग प्रशांत डोभाल, अगस्त्यमुनि भूपेन्द्र राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद गुसांई, ब्लाक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण, उपाध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा, राजेश थपलियाल, बिजेन्द्र बर्त्वाल, महिपाल कुंवर, कुंवर लाल, अंकुर रावत, सूरज नेगी, गोपी रौथाण, रवि सिन्दवाल, दीपक भण्डारी, नरेन्द्र रावत आदि मौजूद थे।
——–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button