उत्तराखंड

भाजपा ही ऐसी पार्टी जहां छोटे कार्यकर्ता भी पहुंचते हैं बड़े पदों तक

भाजपा

रुद्रप्रयाग। भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जहां सामान्य कार्यकर्ता बिना किसी पहुंच के बड़े पदों तक पहुंच जाता है। ऐसा महज भाजपा में ही होता है। यह विशुद्ध रूप से निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

 

कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप और निष्ठा से करूंगा संगठन की सेवा

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह सामन्य कार्यकर्ता की तरह ही पार्टी से जुड़े थे और निस्वार्थ सेवा करते हुए आज पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में सेवा करने का सौभाग्य दिया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश और जनपद का चहुमुंखी विकास हो रहा है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री भारत भूषण भट्ट, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, भाजयुमों के गढ़वाल संयोजक विकास डिमरी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील नौटियाल, आईटी सैल के जिला संयोजक विकास नौटियाल, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कठैत, रोशन झा, पंकज कप्रवान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button