उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी को करेंगे सांगठनिक रूप से मजबूत

प्रेस वार्ता

बाजारी क्षेत्रों से लेकर गांव तक ‘आप’ से जोड़ेंगे नए कार्यकर्ता

रुद्रप्रयाग। आम आदमी पार्टी को सांगठनिक रूप से रुद्रप्रयाग जनपद में मजबूत किया जाएगा। इसके लिए बाजारी कस्बों से लेकर गांव-गांव तक भ्रमण करते हुए पार्टी में नए-नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार से आम जनता मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है।

आम आदमी पार्टी जल्द ही शुरू करेगी जन सम्पर्क अभियान

रुद्रप्रयाग नगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप सरकार के बेहतर कार्यो से भाजपा-कांग्रेस बौखला रही है। इसीलिए अर्नगल आरोप लगा रही है। डोभाल ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में आम जनता मंहगाई से त्रस्त है। बेरोजगारी से युवा मानसिक अवसाद से पीड़ित है किंतु सरकार रोजगार के द्वार नहीं खोल रही है।

मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा को घेरा

उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड में नए जोश के साथ आम आदमी पार्टी जनता के बीच जा रही है। जनपद में बाजारी कस्बों से लेकर गांव-गांव तक नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ा जाएगा ताकि संगठन को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप संगठन का स्वरूप यहां भी विशाल रूप में दिखेगा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता केपी ढौंडियाल एवं जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को पार्टी में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार के कार्यो से जनता काफी खुश है।
——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button