रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ा-कुंड-गुप्तकाशी तक हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा इसके लिए 1 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक हाईवे पर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जबकि इसके बाद ही आवाजाही की जा सकेगी।
20 दिनों तक केदारनाथ हाईवे का होगा सुधारीकरण
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग 107 में किमी 33.130 से किमी 41.260 (काकड़ा-कुंड-गुप्तकाशी) तक हाईवे का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह क्षेत्र सिकिंग जोन है इसलिए इसकी मरम्मत एवं सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जबकि इसके बाद ही वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह निर्देश 1 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक लागू किए जाएंगे।
——-