
रुद्रप्रयाग। मुख्यालय में कांग्रेस का जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी मनीष खंडूरी मौजूद थे।
प्रदेश के कई जल्वंत मुद्दों पर की चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मुख्यालय स्थित ज्वालपा पैलेस में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीति और कार्य को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं ताकि इसका जबाव जनता चुनाव में दे सके। इस मौके पर उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी मामले, केदारनाथ में सोना, बेजरगारी आदि कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएं
पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं गढ़वाल सीट से सांसद के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूरी ने भी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में यूकेडी नेता गजपाल सिंह रावत, लोजपा नता शंभू प्रसाद कांग्रेस में शामिल हुए। अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, बीरेंद्र बुटोला, अर्जुन गहरवार, विजया देवी, सुरेन्द्र सकलानी, हरीश गुंसाई, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, सम्पन, अवतार, ईश्वर विष्ट, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, दीपक भंडारी, कुंवर लाल, प्रशांत, लक्ष्मण रावत, दीपक, संतोष रावत आदि मौजूद थे। संचालन बंटी जगवीण, देवेंद्र भंडारी के किया।
———