उत्तराखंड

माहरा के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने दिखा गजब का उत्साह

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेशभर में निकलने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का रुद्रप्रयाग से शुभारंभ हो गया। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रतिभाग किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में उत्साह दिखा और उन्होंने सड़कों पर तिरंगा लहराया।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सड़कों पर लहाराया तिरंगा

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े 10 बजे गुलाबराय से शुरू हुई कांग्रेस की तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए नए बस अड्डे पर पहुंची। यहां एक जनसभा के साथ ही ध्वज फहराया। इसके बाद यात्रा केदारनाथ तिराहे तक निकली। चरणवद्ध तरीके से यात्रा अन्य पड़ावों में चलती रहेगी। सभी जनपदों में हर विधानसभा में 75 किमी की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आज रुद्रप्रयाग से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई।

बोले, भाजपा ने कभी भी नहीं किया तिरंगे को स्वीकार

कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ पर यह आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग की धरती से सौभाग्य है कि हम सब भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने भाजपा सरकार की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाए जाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम से कम आजादी के बाद 75 साल भाजपा को समझने में लग गए कि भारत के तिरंगे के नीचे और गांधी के पीछे ही वह सुरक्षित हैं, अन्यथा उनकी स्थिति सुरक्षित नहीं है। साथ ही इस दौरान संघ पर भी माहरा ने जमकर हमला बोला। कहा कि संघ के गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में भारत के तिरंगे को नही लगाया जाता है। 51 साल तक संघ परिवार ने कार्यालय में झंडा नही फहराया। जब तीन जवानों ने 2001 में संघ कार्यालय पर झंडा फहराया था, तो उनके ऊपर मुकदमे किए गए जिनका फैसला 2013 में आया। इसका मतलब उन्होंने कभी तिरंगे को स्वीकार नही किया।

यात्रा में बड़ी संख्या में उमड़े कांग्रेसी-
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, प्रदीप बगवाड़ी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, संगठन सचिव दिनेश मंमगाई, आनंद रावत, रणजीत रावत, पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिंकवाण, प्रदीप, वीरेंद्र बुटोला, नपा अध्यक्ष गीता झिंकवाण, नरेंद्र बिष्ट, राय सिंह बिष्ट, संतोष रावत, शैलेंद्र गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, बंटी जगवाण, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल, धनराज बंगारी, देवेंद्र भंडारी, अर्जुन सिंह गहरवार, कुंवर सजवाण, सुरेंद्र सकलानी, अजय झिंकवाण, राजेश थपलियाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
———————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button