
बद्रीनाथ। भू वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को मंत्रोचार एवं विधि विधान के साथ खोल दिए गए। ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 पर भगवान बद्री विशाल के मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोले गए। इस मौके पर मंदिर के रावल एवं बीकेटीसी के कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। अभी तक 10,000 से अधिक तीर्थयात्री बद्रीनाथ में दर्शन कर चुके हैं। जबकि यात्रियों का यहां आने का सिलसिला लगातार जारी हो गया है। अब उत्तराखंड के भगवान बद्री विशाल, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धामों के कपाट यात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। उत्तराखंड में चारों धामों की यात्रा शुरू होने से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है।