उत्तराखंड

देहरादून में होगा पेंशन बहाली मोर्चे का अधिवेशन

अधिवेशन

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का आगामी प्रांतीय अधिवेशन 24 अप्रैल को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में प्रदेश स्तर पर एक सशक्त कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा ताकि आने वाले दिनों में मोर्चा अपने संघर्ष को और तेजी से आगे बढ़ाए।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत एवं मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल को देहरादून रॉयल गार्डन (नजदीक कारगी चौक) में 10 बजे अधिवेशन शुरू होगा। इस अधिवेशन में प्रदेश स्तर पर एक सशक्त और नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। ताकि मोर्चा अपने संघर्ष को तेजी से आगे बढ़ा सके। उन्होंने सभी सदस्यों से अधिक अधिक से अधिक संख्या में आकर सहयोग करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button