उत्तराखंड

ऋतु खंडूरी होंगी उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

उत्तराखंड विधानसभा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में पहली बार किसी महिला को स्पीकर बनाया गया है। कोटद्वार से शानदार जीत दर्ज करने वाली भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है। भाजपा ने महिला को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी अभिनव पहल की है।


उत्तराखंड में भाजपा ने कोटद्वार विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री सेवानिवृत मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में महिलाओं को भाजपा में किस तरह अहम जिम्मेदारी दी जा रही है उसका यह एक बडा उदाहरण है। अभी तक विधानसभा अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ विधायकों को ही जिम्मेदारी दी जाती रही है किंतु इस बार केंद्रीय हाईकमान ने ऋतु खंडूरी के नाम को विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनते हुए सभी को चौका दिया है। हालांकि योग्यता के अनुरूप होने के साथ ही एक पढ़ी लिखी महिला विधायक होने से उन्हें भाजपा ने यह बडी जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button