उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग सहित चार जनपदों को मिलेगा कांस्य पदक

क्षय रोग उन्मूलन

सब नेशनल टीबी फ्री सर्टिफिकेशन सर्वे में हुआ चयन
रुद्रप्रयाग। क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जनपद के स्वास्थ्य विभाग को कांस्य पदक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उत्तराखंड से सब नेशनल टीबी फ्री सर्टिफिकेशन सर्वे में रुद्रप्रयाग जनपद के साथ ही उत्तरकाशी, बागेश्वर व अल्मोड़ा का चयन भी हुआ है। यह पुरस्कार 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके शुक्ला ने बताया कि क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर 2015 से 2021 तक निर्धारित सूचकांकों के आधार पर बेहतर टीबी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को परखने के लिए सब नेशनल टीबी फ्री सर्टिफिकेशन सर्वे किया गया था। जिसमें देश के कांस्य के लिए 139, सिल्वर के लिए 53 व गोल्ड के लिए 11 जनपदों को नामांकित किया गया। जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर व अल्मोड़ा को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। जनपद में 18 फरवरी से 13 मार्च तक चले सर्वे में क्षय रोग उन्मूलन से संबंधित निर्धारित सूचकांकों पर जनपद के प्रदर्शन को परखा गया। बताया कि सब नेशनल सर्टिफिकेशन सर्वे में टीबी रोगियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर पाए जाने पर उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग को कांस्य पदक प्रदान करने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button