![](https://navhindustanlive.com/wp-content/uploads/2022/02/FB_IMG_1645375138123-1-780x470.jpg)
भारत के टाप 50 में उत्तराखंड से युवा पर्यावरण संसद हेतु देव राघवेंद्र सिंह चौधरी को चुना गया है। आने वाले अप्रैल माह में दिल्ली संसद भवन में कार्यक्रम होगा। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की टीम द्वारा रानीगढ़ क्षेत्र के युवा देव को यह अवसर दिए जाने पर क्षेत्रीय जनता के साथ ही पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी साथ ही आयोजक टीम का भी आभार व्यक्त किया। देव राघवेंद्र सिंह ने यह अवसर मिलने के लिए मां हरियाली देवी और अपने पिता प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली का आशीर्वाद बताया। उन्होंने प्रांत के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संरक्षक का भी धन्यवाद प्रकट किया। आपको बताते चलें कि देव राघवेंद्र रुद्रप्रयाग जिले के रानीगढ़ पट्टी के कोट तल्ला गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली द्वारा इस क्षेत्र में मिश्रित वन तैयार कर वर्षों से पूरे भारतवर्ष ही नहीं अन्य देशों में भी मिसाल कायम की है। अपने पिता के आदर्शों पर चलकर देव पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।