उत्तराखंड

केदारघाटी में शुरू हुई प्रभु राम की कथा

राम कथा

केदारघाटी के जामू में स्थित जामेश्वर महादेव में सोमवार को श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। ब्रह्मचारी ज्ञानानन्द जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों ग्रामीण पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। कथा वाचक 14 वर्षीय बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला के मुखारबिंद से श्रीराम कथा का रसपान किया जा रहा है। बीते 18 फरवरी से यहाँ पर रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसके बाद सोमवार से कथा प्रारंभ हुई। कथा का समापन महाशिवरात्रि पर्व पर किया जाएगा।

पौराणिक मान्यता अनुसार जमदग्नि ऋषि द्वारा इस स्थान पर तप किया गया था। कथा के पहले दिन बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला ने भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि बिना सौभाग्य के श्रीराम कथा सुनने का अवसर नहीं मिलता है। भगवान राम की कथा हमारे समाज को अनुशासन और प्रेम तथा सदभाव का संदेश देती है। जिन घरों में भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण सहित हमारे देवी देवताओं एवं महापुरुषों की कथाओं का गुणगान होता है उन परिवारों में हमेशा सुख शांति रहती है। सोमवार को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों कथा सुनने व पुण्यलाभ अर्जित करने के लिए पहुँचे। धार्मिक अनुष्ठान में यज्ञोपवीत संस्कार भी किया गया। इस मौके पर प्रधान पुजारी केदारनाथ शिवशंकर लिंग, शिवलिंग, क्षेपंस अनिता अंथवाल, प्रधान विनीता रमोला, मंदिर समिति अध्यक्ष सूरज सिंह नन्दवान, शिवचरण नौटियाल, आशुतोष कुर्मांचली, पशुपति कुर्मांचली, संजय कुर्मांचली, सुभाष चन्द्र, उमेश चन्द्र, जगत सिंह रमोला, कुलदीप कुर्मांचली, लोकेश चन्द्र, मोती कुर्मांचली, नितिन तिवारी ,सुभाष चन्द्र, जसपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button