उत्तराखंड

चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी ने रचा जीत का इतिहास

चंपावत उपचुनाव

55025 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी
देहरादून। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड 55 हजार से अधिक मतों से से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सीएम की यह जीत अब तक राज्य में हुए चुनाव में सबसे बड़ी जीत है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जीत का श्रेय चंपावत की जनता को देते हुए आभार व्यक्त किया है।

धामी ने चंपावत की जनता को दिया जीत का श्रेय
मुख्यमंत्री धामी ने अपने मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को कहीं भी टक्कर में नहीं आने दिया। बल्कि कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए। धामी ने कुल 55,025 मतों से जीत हासिल की। आपको बताते चलें कि आम चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। उन्हे कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने परास्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धामी पर भरोसा करते हुए उन्हें दोबारा से मुख्यमंत्री बना दिया। पुष्कर धामी ने अपने लिए चंपावत विधानसभा सीट चुनी और उनके लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दिया। 31 मई को मतदान हुआ जबकि आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। धामी ने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनानी शुरू की जो अंत तक बड़े अंतर में तब्दील हुई। धामी ने 55025 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं पुष्कर सिंह धामी की जीत पर भाजपा ने प्रदेश भर में आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button