उत्तराखंड

पुष्कर धामी को मिला सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब

सर्वे में पाया सबसे बेहतर

38 फीसदी ने धामी को बताया सबसे हैंडसम सीएम

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को न्यूज एरिना इंडिया के हालिया सर्वे में भारत के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला है।
न्यूज एरीना ने चार मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वे करवाया था जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 38 फीसदी वोटों के साथ पहले स्थान पर आए। जबकि गोवा के मुख्यमंत्री 32 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चौथे स्थान पर रहे। इस सर्वे में मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले जनता की राय भी ली गई जिसमें करीब 20 हजार लोगों ने चार नामों का सुझाव दिया। इसके बाद ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के नाम पर सबसे बेहतर सीएम की मुहर लगाई। इससे पहले हुए एबीपी न्यूज के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सर्वे में भी उत्तराखंड के सीएम 6वां स्थान पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button