उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून पहुंची

राष्ट्रपति का दौरा

देहरादून। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है। उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून आई हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button