उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अफसर तैनात

प्रशासन की यात्रा तैयारी

जिलाधिकारी ने सभी नामित नोडल अफसरों को निष्ठा से कार्य करने के दिए निर्देश
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को यात्रा व्यवस्था के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। अफसर कर्मचारियां को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा है।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को यात्रा व्यवस्थाओं के लिए ओवर ऑल नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जबकि कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा को नोडल बनाया गया है। तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा काल के दौरान शांति, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी विमल कुमार को नोडल अधिकारी नामित नियुक्त किया गया है। यात्रा कंट्रोल रूम व टोल फ्री नंबर के संचालन व सूचनाओं संकलन के लिए आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके शुक्ला को नोडल, डॉ वीएस गुसांई को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही खाद्यान्न व ईंधन के लिए पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, पेयजल व्यवस्था के लिए ईई जल संस्थान संजय सिंह, विद्युत संबंधित व्यवस्था ईई विद्युत डीएस चौधरी, शटल व्यवस्था सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र विराटिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग के लिए सुचारू व्यवस्थाओं के लिए निर्माण खंड लोनिवि के ईई प्रवीण कर्णवाल, धाम में संचालन होने वाले घोड़े-खच्चर मालिकों, श्रमिकों व हॉकरों के पंजीकरण, डंडी/कंडी संचालन आदि के लिए राजेश कुमार (जिला पंचायत), हैलीकॉप्टर संचालन संबंधी व्यवस्था के लिए पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल एवं मीडिया से संबंधित प्रचार-प्रसार सहित मीडिया कर्मियों को यात्रा संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला सूचना अधिकारी रती लाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button