उत्तराखंड

21वीं सदी के भारत में हो रहे नए कीर्तिमान हासिल: तीरथ

गढ़वाल दौरे पर सांसद

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग जनपद का तीन दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मयाली में लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया। बतौर मुख्य वक्ता तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार का बीते 9 सालों का कार्यकाल नवनिर्माण एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा। केंद्र सरकार 21वीं सदी के भारत में नए कीर्तिमान हासिल कर रही है।

मोदी सरकार का 9 सालों का कार्यकाल गरीब कल्याण के लिए समर्पित

महाजनसंपर्क अभियान को लेकर जनपद का भ्रमण कर रहे गढ़वाल सांसद ने लाभार्थी सम्मेलन में लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होनें खेंडाखाल, कांडई, खांकरा, सुमाडी, तुनेटा, बरसिर, चौंरा, पौंठी, खलियाण, लिस्वाल्टा, कोट धारकुडी, गेंठाणा, पुजारगांव, सिरवाडी, पूलन, चोपडा, कुरछोला आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए जनसभाएं की। रणधार मे पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया जबकि पुजारगांव मे भगवान वासुदेव मंदिर के दर्शन किए। कंडाली स्थित मां इंद्रासणी देवी मंदिर मे सांयकालीन आरती एवं दर्शन किए। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वागत भाषण दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

गढ़वाल सांसद ने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान लिया लाभार्थी सम्मेलन में भाग

महाजनसंपर्क अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की 9 वर्षो की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। विधायक भरत सिंह चौधरी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा में राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही अटल आयुष्मान योजना सहित केंद्र की कई महत्वकांक्षी योजना के बारे में बताया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से पंचायतों में हुए विकास कार्यो की व्यापक जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उडीसा के बालासौर स्टेशन के समीप हुए ट्रेन हादसे में मृतकों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए शोक सभा की गई जिसमें पीडित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद देवशाली ने किया।

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, अभियान के जिला संयोजक भारत भूषण भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, दरम्यान जखवाल, जिला मंत्री सुनील नौटियाल, रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, घनश्याम पुरोहित, अनुसूया प्रसाद भट्ट, बीना राणा, यशोदा देवी, त्रिलोचन भट्ट, राय सिंह राणा, शशि नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुसूया प्रसाद जोशी,चंद्रशेखर पुरोहित, सुधाकर पुरोहित, माहेश्वरी प्रसाद पुरोहित, हरि सिंह राणा, कुंवर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भंडारी, भाजयुमो गढवाल सहसंयोजक विकास डिमरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह राणा, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष बृजमोहन बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकीम अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रहीम, गीता सेमवाल आदि मौजूद थे।
———

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button