उत्तराखंड

मां चंडिका ने घर-घर जाकर पूछी भक्तों की कुशलक्षेम

देवरा यात्रा

रुद्रप्रयाग। जनपद के तल्लानागपुर क्षेत्र की सिद्धपीठ नारी देवी की देवरा यात्रा गुरुवार को रावल नगर गौचर में घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम लेने पहुंची। रात्रि विश्राम के लिए मां की देवरा यात्रा घोलतीर गांव पहुंची। जहां भक्तों ने माता के जयकारों के और फूल व अक्षतों से यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा में अधिकांश भक्त नंगे पांव चल रहे हैं।

देर सांय घोलतीर पहुंचकर किया रात्रि विश्राम

बीते 17 नवम्बर से मां नारी देवी की देवरा यात्रा शुरू हुई थी। मां नारी देवी की देवरा यात्रा ने तल्लानागपुर एवं दशज्यूला क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण के बाद रावलनगर गौचर पहुंची। गुरूवार को पुजारी ने मां के भोगमूर्तियों की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मां के दर्शन कर अपने परिवार की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद देवरा यात्रा ने रावल नगर में घर घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान वाद्य यंत्रों एवं मां के जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रात्रि विश्राम के बाद मां की देवरा यात्रा घोलतीर पहुंची।

अनेक जगहों पर देवरा यात्रा का किया जा रहा है जोरदार स्वागत

इसके बाद छिनका, कोठगी भटवाडी, मदोला समेत कई गांवों का भ्रमण करेगी। लगभग सात माह तक चलने वाले इस भ्रमण कार्यक्रम में मां नारी चारों दिशाओं के भ्रमण के बाद जून माह में अपने मूल मंदिर में लौटेगी। जहां पर क्षेत्र खुशाहाली एवं समृद्धि के लिए विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिक्षराज सिंह रावत, पं. नागेंद्र प्रसाद सेमवाल, गंगा प्रसाद सेमवाल, पुजारी हरीश चंद्र मलवाल, जयकृत बिष्ट, धीरज बर्त्वाल, विक्रम रावत, राजमोहन सिंह सजवाण, महेंद्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, गजे सिंह, बृजमोहन सिंह, गोविंद सिंह, बख्तावर सिंह बिष्ट समेत कई भक्तजन यात्रा में चल रहे है।
—–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button