उत्तराखंड

ऊखीमठ में बंदर ने किया महिला को घायल

परेशानी

ऊखीमठ में हो रही लगातार बंदरों के हमले की घटना

रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र में बंदरों ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर, नगर में बंदरो द्वारा हमले की बढ़ती घटनाओं पर रोक न लगाने से लोगों में आक्रोश है।

अब तक आधा दर्जन से अधिक को कर दिया गंभीर घायल

गुरुवार को मंदिर मार्ग पर ओंकारेश्वर वार्ड निवासी इन्द्रमती देवी अपने छत में घूम रही थी, कि अचानक बंदरो के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर पर गहरे घाव हुए हैं। घायल अवस्था में उन्हें पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती कर उपचार किया गया। दूसरी ओर जीआईसी ऊखीमठ के छात्र विद्यालय से घर की ओर जा रहे थे कि, तभी बंदरो के झुंड ने छात्रों ने हमला कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जाकर किसी तरह बीच बचाव किया। अभी तक बंदरों के हमले से आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो चुके हैं।

आए दिन हो रही ऊखीमठ में बंदरों के हमले की घटनाएं

आए दिन ऊखीमठ नगर में बंदरों से हमले की घटनाएं हो रही हैं। महीने में डेढ़ से दो दर्जन बंदरो द्वारा हमले की घटनाएं हो रही हैं। उसके बावजूद भी शासन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। वहीं बंदर वृद्ध महिलाओं एवं स्कूली बच्चों पर ज्यादा हमले कर रहे हैं। जिससे लोग आवाजाही करने में भी डर रहे हैं। साथ ही ओंकारेश्वर मंदिर के निकट बंदरो के काटने की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। वहीं इस सम्बंध में कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शासन को ज्ञापन भी भेजा गया लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। इधर, नगर पंचायत ऊखीमठ के ईओ मोहन सिंह बनोला ने कहा कि ऊखीमठ में जल्द बन्दरो को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button