उत्तराखंड

गांव से नाबालिग लापता, पुलिस ने किया मुकदमा

अपराध:

पुलिस ने किया ऊखीमठ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ ब्लॉक के एक गांव में एक नाबालिग लड़की बीती सांय घर से लापता है। बताया जा रहा है कि लड़की का फोन ऑन है, और उसका पुलिस एवं परिजनों से सम्पर्क भी हो रहा है किंतु बीती सांय से वह कहां है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ऊखीमठ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साथ ही लड़की की खोजबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बीती सांय 4 बजे से ऊखीमठ ब्लॉक के एक गांव से 14 वर्षीय लड़की घर से लापता है। बताया गया कि लड़की ने ही 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, और कहा कि कोई अज्ञात उन्हें ऋषिकेश की ओर ले जा रहा है। हालांकि पुलिस ने कहा कि लड़की की लोकेशन ऊखीमठ क्षेत्र में ही आ रही है। मंगलवार को परिजनों द्वारा ऊखीमठ थाने में बेटी के कहीं लापता होने को लेकर तहरीर दी गई। ऊखीमठ थाना प्रभारी राजीव चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ऊखीमठ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। साथ ही पुलिस खोजबीन में जुटी है। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि लड़की का पुलिस और परिजनों से सम्पर्क हुआ है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए फोन ट्रेस किया जा रहा है। बताया कि लड़की की लोकेशन ऊखीमठ क्षेत्र में ही आ रही है। पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button