उत्तराखंड

37 साल की सेवा, पर नहीं हुई अब तक पदोन्नति

सरकारी उपेक्षा:

नाराज कार्मिक को कार्यालय परिसर में बैठना पड़ा क्रमिक अनशन पर

रुद्रप्रयाग। संगणक से सहायक अभियन्ता के पद पर पदोन्नति न होने पर संगणक दिगम्बर सिंह जगवाण का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांग पूरी न हुई तो वह 14 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।

पेयजल निगम कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे दिगम्बर सिंह जगवाण ने कहा कि शासन और विभागीय स्तर पर समय-समय पर कर्मचारियों/ अधिकारियों की पदोन्नति की जा रही है, किंतु उनकी पदोन्नति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग में संगणक से सहायक अभियन्ता के पद पर पदोन्नति होनी है, जिसमें जनवरी 2021 से तीन पद रिक्त चल रहे है। मात्र संगणकों के पदों पर पदोन्नति नहीं की गई है। यह मानव अधिकार का उल्लंघन है। विभाग के चार संगणक पदोन्नति से वंचित हो गए हैं। कहा कि उनके द्वारा 2003 से 2010 तक एवं 2016 से अभी तक कनिष्ठ अभियन्ता के पद पर काम किया जा रहा है। उनकी 37 साल की सेवा हो गई है। सेवानिवृत्त होने में मात्र 6 माह शेष रह गए हैं। यदि इस मामले पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह 14 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button