उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस छोड़ी

रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए हर दिन लगातार निराश होने वाली खबरें सामने आ रही है। कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस को बाय-बाय कर रहे हैं।

ऐसे ही पुनाड़ के वर्षो पुराने कई कांग्रेसी आज भाजपा में शामिल हुए हैं। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य एवं नगर मंडल कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल की मौजूदगी में रुद्रप्रयाग नगर से कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा में आने पर माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी एवं कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल ने कराया शामिल

कांग्रेस के महामंत्री शैलेंद्र भारती, कांग्रेस के जिला सचिव हरीश सेमवाल ने कांग्रेस को छोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं बर्सू पुनाड़ विकास समिति की अध्यक्ष आशा सेमवाल ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। जबकि हाल ही में जीएमवीएन से सेवानिवृत अनंत नौटियाल, नरेंद्र नौटियाल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। संतोषी नौटियाल, सुनीता सेमवाल, आशा सेमवाल, नीमा नौटियाल, गुड्डी सेमवाल, रश्मि सेमवाल, रंजना नौटियाल, पूजा नौटियाल, राजेंद्र पंवार, गुमान सिंह बिष्ट भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा में आने पर प्रभारी ऋषि कंडवाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, चन्द्रमोहन सेमवाल, भारत भूषण भट्ट, शकुंतला जगवाण आदि ने सभी का स्वागत किया है। इधर, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सदस्यों ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button