उत्तराखंड

गढ़वाल लोस सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया रोड शो

चुनावी शंखनाद

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का रुद्रप्रयाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने रुद्रा काम्पलैक्स से पेट्रोल पंप तक रोड शो निकाला। विभिन्न जगहों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन किया।

रुद्रा काम्पलैक्स से लेकर पेट्रोल पंप तक कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

करीब तीन बजे जैसे ही भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी रुद्रप्रयाग रुद्रा काम्पलैक्स पहुंचे तो बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल मालाओं से स्वागत करने के बाद रथ के माध्यम से रोड शो कर वे मुख्य बाजार होते पेट्रोल पंप तक पहुंचे। अनेक जगहों पर खड़े कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए उन्होंने जनसमर्थन मांगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। हर हर मोदी, घर घर मोदी के साथ ही अबकी बार चार सौ पार जैसे नारों के साथ भाजपा प्रत्याशी के लिए जन समर्थन मांगा। हालांकि अनिल बलूनी समय की कमी को देखते हुए अपना संबोधन नहीं कर सके।

हालांकि भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी जनसभाएं की जाएंगी। इधर, खांकरा में भी कार्यकर्ताओं ने भजापा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महिला, युवा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इधर, भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी के आगमन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से सुबह ही रुद्रप्रयाग पहुंच गए। जबकि दोपहर तक उनका इंतजार करते रहे। हालांकि जैसे ही अनिल बलूनी रुद्रप्रयाग पहुंचे तो सभी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी लौट आई।

भाजपा प्रत्याशी का किया कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेदई शाह, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, ऋषि कंडवाल, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व अध्यक्ष दिनेश उनियाल, पौड़ी प्रभारी विजय कप्रवान, पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, अमित प्रदाली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, सरला खंडूरी, सरस्वती त्रिवेदी, शशि नौटियाल, अजय सेमवाल, गंभीर बिष्ट, भारत भूषण भट्ट, क्षेपंस भूपेंद्र भंडारी, विकास डिमरी, विक्रम कंडारी, सुरेंद्र जोशी, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, सतेंद्र बर्त्वाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button