उत्तराखंड

विधायक भरत सिंह चौधरी बनाएं जाएं मंत्री

प्रतिनिधित्व

रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के हित को देखते हुए लेना चाहिए फैसला
रुद्रप्रयाग विधानसभा से लगातार दूसरी बार रिकार्ड मतों से विधायक चुने गए भरत सिंह चौधरी को अब कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही विधानसभा की जनता ने उन्हें मंत्री बनाने की मांग केंद्र और प्रदेश नेतृत्व से की है। रुद्रप्रयाग विधानसभा से मंत्री बनाए जाने से रुद्रप्रयाग और चमोली जिले को भी लाभ मिलेगा।

भरत सिंह चौधरी वर्ष 2017 और वर्ष 2022 में लगातार विधायक बने हैं। वर्ष 2017 में भरत सिंह चौधरी को 29333 वोट मिले थे, जबकि इस बार बढकर यह संख्या 29660 हुई। इस बार उन्हें 9802 वोट के अंतर से जीत मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी को अब गठित होने वाली नई सरकार में मंत्री बनाने की मांग की है। भाजपा नेता अजय सेमवाल, सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र जोशी, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र रावत, नरेंद्र बिष्ट, चन्द्रमोहन सेमवाल, सरला खंडूरी, सरस्वती त्रिवेदी आदि ने भरत सिंह चौधरी को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाने की मांग की है ताकि इसका भरपूर लाभ दूरस्थ जिलों को मिल सके। भाजपाईयों ने कहा कि इस कार्य के लिए चौधरी पूरी तरह सक्षम और योग्य हैं, वह लगातार बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button