उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में कलश संस्था ने शुरू की बैठकी होली, उड़ने लगा गुलाल

बैठकी होली

महादेव मौहल्ला में होली के गीतों पर बना होलीमय माहौल
कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग द्वारा बीते वर्षो की तरह इस बार भी मुख्यालय में बैठकी होली का आयोजन शुरू कर दिया गया। मुख्यालय के साथ ही जिले के अनेक कस्बों में संस्था बैठकी होली का आयोजन करेगी। इस मौके पर होली के सुंदर और आकर्षक गीतों पर माहौल होलीमय बन गया।
कलश संस्था के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में शनिवार को महादेव मौहल्ला स्थित महादेव मंदिर परिसर में होली के आगमन बैठकी होली का आयोजन किया गया। यहां मौजूद लोगों ने शानदार होली के गीतों से माहौल रंगीन बना दिया। होली गीत सिद्धी को दाता बिघ्न विनाशन, पनिया भरन मत जा गुजरिया, कैल बांधनी चीर, ब्युंणली फ्यूलड़ी तोड़ल्यां बुरांस सजोळ्यूं मा सजिगेनी फूल दगड़्या होरी अयीं च, ऐगे राधा होरी को त्योहार सहित कई गीतों की प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे।

बैठकी होली मिलन समारोह की सभी ने की जमकर प्रशंसान

कलश द्वारा होली के मौके पर निरंतर बैठकी होली के आयोजनों की लोगों ने जमकर प्रशंसा की। साथ ही इसे परम्परा के संरक्षण के लिए जरूरी बताया। सांय 4 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर सांय तक चलता रहा। इस मौके पर कलश के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल, सेवानिवृत प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर पुरोहित, मनोज थापा, सुरेश गैरोला, विवेक बंसल, कवि जगदम्बा प्रसाद चमोला, कृष्ण कांत खाली, कृष्णा पुरोहित, पार्वती गोस्वामी, उर्मिला सेमवाल, मंजू नेगी, अलका खाली, सविता कप्रवान, विमला बेंजवाल, रुद्र मांगल टीम, कीर्तन मण्डली महादेव मोहल्ला, कीर्तन मण्डली सच्चिदानंद नगर, कीर्तन मण्डली भाणाधार की महिलाएं मौजूद थी।
——–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button