उत्तराखंड

प्रभु राम की सेना ने किया रावण से युद्ध को लंका कूच

रामलीला

शनिवार को होगा राम-रावण की सेना में महायुद्ध

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित अपर बाजार में श्री गणेश रामलीला कमेटी के सहयोग से चल रही रामलीला के दौरान प्रभु राम नेअपने भाई लक्ष्मण और हनुमान सहित पूरी वानर सेना सहित रावण से युद्ध के लिए लंका पर चढ़ाई कर ली है। अब दोनों तरफ से युद्ध का ऐलान होने के बाद पूरी लंका में युद्ध का माहौल बना है। वहीं लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भी युद्ध की शुरूआत हो गई है। शनिवार को राम रावण की सेना में महायुद्ध होगा।

रावण से युद्ध के लिए राम ने सेना तैयार कर किया युद्ध का ऐलान

श्री गणेश रामलीला कमेटी अपर बाजार रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित रामलीला में बीती रात अंगद रावण संवाद का मंचन किया गया। जबकि इससे पहले हनुमान द्वारा अशोक वाटिका में सीता की खोज लगाई गई और लंका की पूरी स्थिति से प्रभु राम को अवगत कराया गया। इसके बाद राम द्वारा अंगद को रावण से संधि के लिए दूत के रूप में लंका भेजा गया किंतु रावण एक न माना और आखिरकार युद्ध की राह पर चल पडा। राम ने अपनी पूरी वानर सेना को लंका पर चढ़ाई कर दी।

देर रात तक दर्शक ले रहे रामलीला का भरपूर आनंद

रामलीला के दौरान कलाकारों के सुंदर अभिनय की दर्शकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन शुक्ला ने बताया कि रविवार को प्रभु राम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रामलीला में आकर प्रभु राम से आशीर्वाद लेने का आह्वान किया है। इस मौके पर विमल प्रसाद शुक्ला, शम्भू प्रसाद काला, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, जितेंद्र खन्ना, अमिताभ काला, विवेक खन्ना, महिपाल कोहली, नरेश नौटियाल, अशोक चौधरी, योगेश जुयाल, भूपेंद्र भंडारी, विक्रांत खन्ना, पम्पी खन्ना, नरेंद्र खन्ना, रामलाल चौधरी, केशव नौटियाल, प्रवीण खन्ना, अब्दुल रहीम, अशोक नौटियाल, जसपाल भारती, सचिदानंद नौटियाल, राजेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
———–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button