उत्तराखंड

प्रभु राम के राज्यभिषेक के साथ रामलीला का भव्य समापन

रामलीला

ऊखीमठ में चल रही रामलीला का शुक्रवार को हुआ समापन

ऊखीमठ। ऊखीमठ में संयुक्त रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का राम राज्यभिषेक के साथ समापन हुआ। मंचन के अंतिम दिन हनुमान राम के अयोध्या में पहुचंने का संदेश भरत को देते हैं जिसके बाद भरत और शत्रुघन हनुमान के साथ रामदल को लेने के लिए भव्य झांकी का आयोजन किया गया।

रामलीला मंचन के अंतिम दिन राजभिषेक की तैयारियों को लेकर अयोध्या को दीपों से सजाया गया। पुष्प रथ पर सवार होकर राम लक्ष्मण व सीता अयोध्या की ओर प्रस्थान करते हैं। पारम्परिक वाद्य यंत्रों और पुष्प वर्षा के बीच भगवान राम अयोध्या में पहुँचते हैं। जय श्रीराम के जयकारों के साथ भक्तों ने रामदल का स्वागत किया। जिसके बाद वशिष्ठ राम का राज्याभिषेक करते हैं । फिर मंगलाचार हुआ और केकैयी,सुमित्रा व कौशल्या के द्वारा राम,लक्ष्मण व हनुमान की आरती उतारी गयी। जिसके बाद भगवान राम सीता व प्रजाजनों को बहुमूल्य उपहार देते है। नगर अध्यक्ष व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि श्री राम के गुणों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। रामलीला के निर्देशक भगवती प्रसाद मैठाणी ने कहा कि सभी क्षेत्रीय लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर नपं अध्यक्ष विजय राणा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण शुक्ला, सचिव राजेन्द्र नेगी, शिव सिंह, कोषाध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी, अर्जुन रावत, भूपेंद्र राणा, बबलू जंगली, मुकेश शुक्ला, पूर्व नपं अध्यक्ष रीता पुष्पवान, संगीता नेगी, मुकेश शुक्ला, संदीप पुष्पवान, रेखा रावत, भगवती प्रसाद सेमवाल, नवीन शैव, प्रकाश रावत, प्रताप सिंह धर्मवान, प्रदीप धर्मवान, नवीन मैठाणी, दलबीर रावत, प्रदीप सिंह, विनोद नौटियाल, देवी प्रसाद तिवारी, रमेश नौटियाल, जगदीश लाल, कर्मवीर कुँवर, दिलवर सिंह, संतोष शैव, पंकज मैठाणी, नवीन बगवाड़ी, महेश बर्त्वाल, दीपक पुष्पवान, तेज प्रकाश त्रिवेदी, प्रेम सिंह राणा, प्रदीप रावत, मुकुन्दी रावत, संदीप बर्त्वाल, प्रियांशु नेगी, विनय मोहन भट्ट आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button