उत्तराखंड

विधानसभा भर्ती मामले में जांच रिर्पोट आई, 228 नियुक्तियां रद्द

विधानसभा भर्ती मामला

सचिव मुकेश सिंघल भी निलंबित

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में जांच रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सौंप दी गई। कोटिया जांच समिति की रिर्पोट आने के बाद विधानसभा में 228 नियुक्तियां रद्द कर दी हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को समिति की जांच रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्‍होंने 480 में से 228 नियुक्तियां रद कर दी हैं। उन्‍होंने सचिव मुकेश सिंघल को भी निलंबित कर दिया है।
अब तत्तकालीन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की भूमिका की जांच की जाएगी। जबकि 2012 से पहले हुई नियुक्ति पर विधिक जांच होगी। उन्‍होंने बताया कि समिति ने बेहतर कार्य किया है। समिति ने नियुक्तियां रद करने का प्रस्‍ताव सौंपा है। समिति द्वारा नियमों के खिलाफ हुई नियुक्तियों को रद्द करने की सिफरिश गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button