
रुद्रप्रयाग। रेल पथ निर्माण की दिशा में रुद्रप्रयाग में कार्यदायी कंपनी को एक और कामयाबी मिली है। बीती रात नरकोटा-सुमेरपुर 9.4 किमी मुख्य सुरंग का फाइनल ब्रेक थ्रू कर दिया गया है। इस सफलता पर मेगा कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
सुमेरपुर-नरकोटा 9.4 किमी सुरंग के आर-पार होने पर जताई खुशी
बता दें कि नरकोटा से सुमेरपुर के बीच छोटी-बड़ी कुल 20 किमी सुरंग का निर्माण किया गया है। छोटी सुरंग का दो महीने पहले ब्रेक थ्रू किया गया है जबकि 9.4 किमी मुख्य टर्नल का बीती रात को सफलता पूर्वक ब्रेक थ्रू किया गया है। इस सुरंग पर मेगा कंपनी द्वारा जून 2021 में कार्य शुरू किया था। काफी मुश्किलों के बीच चुनौतियों का सामना करते हुए मेगा के अधिकारी कर्मचारी एवं मजदूरों की अथक मेहनत से सुरंग को आर-पार किया गया है। मेगा कंपनी के मुख्य परियोजना प्रबंधक एचएन सिंह ने बताया कि अब नरकोटा से सुमेरपुर के बीच ब्रेक थ्रू का काम फाइलन हो गया है। यह कंपनी के लिए बड़ी कामयाबी है। उन्होंने सभी अधिकारी और मजदूरों को बधाई दी। वहीं परियोजना प्रबंधक अनिल शर्मा ने कहा कि 9.4 किमी सुरंग का सफलतापूर्वक ब्रेक थ्रू कर दिया गया है।