उत्तराखंड

कांग्रेस बोली, निराशाजनक रहा सरकार का एक साल का कार्यकाल

कांग्रेस का सरकार पर वार

सिलेंडर के दाम सस्ता करने के बजाय शराब के दाम किए गए सस्ते

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने निराशाजनक बताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशों पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता कर सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया। कहा कि भाजपा के राज में जनता की भावनाओं को हर तरह से दबाने और कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

जनता की बुनियादी जरूरतों पर नहीं दे रही सरकार कोई ध्यान

मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण और प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक और जनता को भ्रमित करने वाला रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक ओर अंकिता हत्याकांड के वीआईपी का नाम आज तक सार्वजनिक नहीं किया और न ही उसे सजा दी गई। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था की ओर ईशारा कर रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। रोजगार के नाम पर बेरोजगारों का हक हाकम सिंह जैसे लोग ले जा रहे है। जीरो टालरेंस की सरकार का दावा करने वाली सरकार में पीएमजीएसवाई, खनन के कामों में अपनो को लाभ पहुंचा रही है। राम मंदिर के नाम की राजनीति करने वाली सरकार धार्मिक महत्व के स्थान जोशीमठ का कोई समाधान नहीं कर पा रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है किंतु जोशीमठ के लोगों की कोई सुध नही ली जा रही है।

एक साल नई मिशाल का ढकोसला करने वाली सरकार गरीब के घर में जलने वाला सिलेंडर के दाम बढा रही है जबकि शराब के दाम कम कर रही है। जोशीमठ में होटल व्यवसाय कैसे चलेगा सरकार को कोई चिंता नहीं है। केदारनाथ यात्रा के लिए कोई नीति नही है। रिकार्ड यात्री आ रहे है किंतु न तो यात्रियों की सुविधाएं देखी जा रही है और न ही स्थानीय लोगों के रोजगार पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यात्रियों को जगह जगह से वापस भेजने और व्यवस्था न होने का बहाना बनाया गया। यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों को होटल, दुकान और ढ़ाबे नहीं चलाने दिए जा रहे हैं जबकि बाहरी लोग यहां धड़ल्ले से कारोबार कर रहे हैं।

सरकार ने एक साल में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार न नहीं लगाई लगाम

प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि भाजपा का एक साल का कार्यकाल जनविरोधी और निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अब शराब के दाम सस्ते कर जनता के बीच आभार रैली निकालेगी। जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। अफसरशाही बेलगाम है। अफसर, सरकार के मंत्री और विधायकों के इशारों पर काम क रहे हैं। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। बिना बजह स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है। जो कुछ काम करना चाहते हैं उन्हें रोका जा रहा है जिससे जनपद के लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। बंदर और सूअरों ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगरीय कस्बों में आतंक बना रखा है किंतु सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। किसानों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। सरकार लाख दावे करे किंतु उनका एक साल का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है।

अगस्त्यमुनि की ब्लॉक प्रमुख बोली, प्रमुख होने के नाते कार्यक्रम में नहीं दी उन्हें अहमियत

अगस्त्यमुनि की ब्लॉक प्रमुख विजया देवी ने कहा कि भाजपा का अनुशासन का राग अलापती रहती है किंतु अगस्त्यमुनि में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक की प्रमुख होने के नाते उन्हें बैठने तक को नहीं कहा गया। महिलाओं का सम्मान करने के बजाय उनका अपमान किया जा रहा है। सरकार का कार्यकाल विफलताओं से भरा रहा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता आनंद सिंह रावत, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, जिला संगठन मंत्री विजयपाल जगवाण, प्रदेश महामंत्री संतोष रावत, दीपक भंडारी, सूरवीर सजवाण आदि ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार का कार्यकाल पूरी तरह विफल और जनविरोधी रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button