
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। आज मंत्री के निधन पर सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित किया गया। कल अंत्येष्टि पर मंत्री के गृह जनपद बागेश्वर में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। मंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी शामिल होंगे। मंत्री के निधन पर राज्य भर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं जनता ने दुख व्यक्त किया।