उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर बस दुर्घटना, 20 यात्रियों के मरने की आशंका

दुखद

डामटा से 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ हुआ हादस

देहरादून। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी के डामटा के पास एक बस के खाई में गिरने से 20 से अधिक यात्रियों के मरने की संभावना है। बस में 28 यात्री सवार थे। 6 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 7 यात्रियों के शव बरामद हो गए हैं।
सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहनेवाले हैं।
हादसे की सूचना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां से वह दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। बताया गया है कि एसडीएम, तहसीलदार बडकोट, एसडीआरएफ, पुलिस उपाधीक्ष, बड़कोट थानाध्यक्ष, एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू कार्य गतिमान है।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से यमुनोत्री के लिए सुबह 10:00 बजे चली थी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये कुमाऊं मंडल की गाड़ी है। जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में कुल 28 लोग सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button