उत्तराखंड

अगस्त्यमुनि में निकाली भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश महामंत्री का फूल मालाओं से स्वागत

रुद्रप्रयाग। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अगस्त्यमुनि में भाजपा ने तिरंगा रैली निकाली। साथ ही रक्षाबंधन का पूर्व मनाया। इसके साथ ही घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकालते हुए हर व्यक्ति को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। अभियान में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने भी प्रतिभाग किया।

रक्षाबंधन कार्यक्रम में भी शामिल हुए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी

अगस्त्यमुनि स्थित गणपति वेडिंग प्वाइंट में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी का जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, हर घर तिरंगा अभियान की प्रदेश सह संयोजिका पूर्व विधायकआशा नौटियाल एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर मां भारती को नमन किया गया। इसके साथ ही पवित्र रक्षाबंधन होने के चलते रुद्रप्रयाग पहुंचे प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी का बहनों द्वारा रक्षा सूत्र पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अगस्त्यमुनि बूथ बसंत बिहार में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भण्डारी ने कई घरों में तिरंगा वितरण किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री ने भारत सरकार द्वारा हर घर में तिरंगा अभियान की सफलता के लिए हर कार्यकर्ता को घर घर तिरंगा वितरण करने का आह्वान किया। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा।

भाजपा के तिरंगा अभियान में प्रदेश महामंत्री ने किया प्रतिभाग

यह कार्यक्रम हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कहा कि इस अभियान में भाजपा सहयोग के रूप में कार्य कर रही है। कहा कि तिरंगे का सम्मान करते हुए इसके सही और व्यवस्थित लगाना है। बैठक में कार्यक्रम के जिला संयोजक अनूप सेमवाल ने बताया कि जिले में भाजपा तीस हजार घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कार्यकर्ता उत्साह के साथ अभियान की सफलता में जुटे हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विक्रम कण्डारी द्वारा किया गया। बैठक के बाद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी की मौजूदगी में अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार से पेट्रोल पंप तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चमोली जिले के प्रभारी विजय कप्रवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवारी बर्त्वाल, मंडल अध्यक्ष जेपी सकलानी, मण्डल अध्यक्ष गजपाल रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय दरमोडा, जगदीश नेगी, त्रिलोक सिंह रावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मातवर बिष्ट, जेपी सेमवाल, श्रीनन्द जमलोकी, अनिल कोठियाल, पूर्व दायित्व धारी बीना बिष्ट, विजय लक्ष्मी पंवार, दीपा नेगी, सुमन जमलोकी, बीबी थपलियाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button