उत्तराखंड

भाजपाईयों ने मनाया सतपाल महाराज का जन्म दिवस

जन्म दिवस

भाजपाई बोले राजनीति के साथ ही आध्यात्म के क्षेत्र में दे रहे हैं लोगों को ज्ञान

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ काबीना मंत्री एवं विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के जन्म दिवस के मौके पर भाजपा रुद्रप्रयाग जिला संगठन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही बाबा केदारनाथ से उन के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें सदा महाराज जैसे व्यक्तित्व का मार्गदर्शन मिलता रहें।

वरिष्ठ काबीना मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज को दी बधाई

भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने एक संयुक्त बयान ने कहा कि सतपाल महाराज समग्र विकास के संवाहक है। वे एक राजनेता के साथ साथ विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु भी है। जहां राजनेता के रूप में रुप में वे जनसेवा कर रहे है। वहीं विश्व भर में आध्यात्म का ज्ञान देकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित है।

महाराज को शुभकामनाएं देने वालों में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कप्रवान, डॉ आशुतोष किमोठी, दिनेश बगवाड़ी, महावीर पंवार, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष वचन सिंह रावत, वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम पटवाल, चंडी प्रसाद भट्ट, आचार्य शिव प्रसाद मंगाई, वीरेंद्र बिष्ट, अशोक खत्री, बीना बिष्ट, ममता नौटियाल, डा. हेमा पुष्पाण, राकेश नौटियाल, भारत भूषण भट्ट, कुलदीप नेगी आजाद, दरम्यान जख्वाल, अजय सेमवाल, ओम प्रकाश बहुगुणा, विक्रांत खन्ना, देवस्थानम बोर्ड के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, अध्यक्ष नगर पंचायत केदारनाथ सलाहकार समिति देव प्रकाश सेमवाल,अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत ऊखीमठ विजय राणा, ब्लॉक प्रमुख उखीमठ श्वेता, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल, भाजयुमों अध्यक्ष विकास डिमरी, कुंवर लाल सत्यार्थी, मातबर सिंह बिष्ट, अरविंद गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, अब्दुल रहीम, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, पंकज कप्रवान पांडेय के साथ ही जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button