उत्तराखंड

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों में जुटे भाजपाई

हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हुई भाजपा की अहम बैठक

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर हर घर तिरंगा अभियान को जनपद में भव्य रूप में मनाए जाने को कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। पार्टी के मुख्य कार्यकर्ताओं की जिला कार्यालय में आयोजित बैठक प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने ली। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महामंत्री संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

महामंत्री संगठन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी हुए बैठक में शामिल

गुलाबराय स्थित पार्टी कार्यालय में बोलते हुए महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफलत बनाने के लिए संगठन और सरकार ने योजना बनाई है, जिसमे संगठन के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक हर घर पर तिरंगा फहराना है। उन्होंने कहा की भाजपा एक विचार पर चलने वाला संगठन है जो व्यक्ति पर आधारित नहीं है। हर कार्यकर्ता विचार के साथ जुड़े और समाज के हर वर्ग को जोड़े।

भाजपा का 9 अगस्त से होगा हर घर तिरंगा अभियान शुरू

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर 9 से 11 अगस्त तक होर्डिंग्स के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। जबकि 11 से 13 अगस्त तक शोभा यात्रा रघुपति राघव राजा राम, बंदेमातरम गाकर नगर व सार्वजनिक स्थानों पर समूह में निकाले जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाएं। कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा रखते हुए उन्होंने संयोजक मंडल से कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ समाज के हर वर्ग को अभियान से जोड़े। बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन का स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता का भरोसा दिलाया। बैठक में जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने बैठक का कार्यवृत्त लेते हुए कार्यकर्ताओं को उचित मार्ग निर्देशन दिए।

भाजपा जिला संगठन ने दिलाया कार्यक्रम के बेहतर आयोजन का भरोसा

बैठक रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, बद्री केदार मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विजय कप्रवान, महाबीर पंवार, पूर्व जिपंअ अमरदेई शाह, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक अनूप सेमवाल, सह संयोजक कमल रावत, जेपी सेमवाल, पंकज कप्रवान, त्रिलोक सिंह रावत, केदारनाथ विधान सभा के सह संयोजक चरण सिंह राणा, मगन नेगी, रुद्रप्रयाग विधान सभा के संयोजक भारत भूषण भट्ट, सह संयोजक घनश्याम पुरोहित, दीपराज बंगारी, नरेन्द्र रावत, जिपंस सविता भण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिपंअ चण्डी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी ओमप्रकाश बहुगुणा, दरमियान जखवाल, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री विक्रम कंडारी एवं अनूप सेमवाल ने किया।
———-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button