उत्तराखंड

जिपं अध्यक्ष के लिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन

उप चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष

20 अक्तूबर को होंगे रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उप चुनाव

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक मौजूद थे। भाजपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने नामांकन किया जबकि कांग्रेस से ज्योति देवी ने नामांकन पत्र भरा।


रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 20 अक्तूबर को होने वाले उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकालबा है। हालांकि निर्णय किसके पक्ष में जाएगा यह तो मतगणना के दौरान पता चलेगा किंतु वर्तमान में भाजपा के पास अधिक संख्या बल बताया जा रहा है। जबकि कांग्रेस भी अपने आप को मजबूत बता रही है। सोमवार को मुख्य विकास भवन सभागार में दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा। भाजपा प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने नामांकन भरा। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में ज्योति देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार 18 अक्तूबर को नाम वापसी का दिन है जबकि 20 अक्टूबर को मतदान व मतगणना की जाएगी।

पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया था सदन में अविश्वास प्रस्ताव

जिला पंचायत को लेकर यदि पूर्व की तस्वीर पर नजर डालें तो रुद्रप्रयाग में 18 सदस्यीय जिला पंचायत सदन में वर्ष 2019 में भाजपा से अमरदेई शाह को 12 वोट मिले जबकि कांग्रेस की ज्योति देवी को 6 वोट मिले। तब अमरदेई शाह जिला पंचायत अध्यक्ष बनी किंतु अपने करीब ढ़ाई साल के कार्यकाल के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 14 सदस्यों द्वारा जून माह में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। जबकि बीते 2 जुलाई को हुए फ्लोर टेस्ट में अमरदेई शाह हार गई थी। इसके बाद नियमानुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी को जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के हटने के 6 माह तक उपाध्यक्ष को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब, राज्य निर्वाचन आयोग ने रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी की और चुनाव के लिए 20 अक्तूबर का दिन घोषित किया। जिसके तहत सोमवार को भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन कर दिया। इस मौके पर जिला निवार्चन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
—————-
सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। विधायक और पार्टी संगठन का। सभी सदस्यों ने जीत का विश्वास दिलाया इसकी को देखते हुए मैं चुनाव मैदान में उतरी हूं। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि भाजपा पूर्ण विश्वास के साथ यह चुनाव जीतेगी।
अमरदेई शाह, भाजपा प्रत्याशी
——
मैं अपने कांग्रेसी समर्थकों के साथ नामांकन किया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस इस चुनाव को जीतेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। चुनाव का निर्णय जो भी हो, मैं हिम्मत नहीं हारूंगी। जो भी होगा वह अच्छा ही होगा।
ज्योति देवी, कांग्रेस प्रत्याशी
——————
हम पूरी तरह से आश्वस्त है। हम आशावान है कि चुनाव की नौबत नहीं आएगी। दूसरी प्रत्याशी के पास समर्थन कतई नहीं है। कांग्रेस के लोगों ने उन्हें बरगला कर धोखे में रखकर उनका नामांकन किया है। एकतरफा चुनाव है। संख्याबल हमारे पास है। अभी भी दूसरी प्रत्याशी चुनाव की नौबत न आए बेहतर होगा यदि चुनाव होगा तो वह एकतरफा चुनाव होगा।
भरत चौधरी, विधायक रुद्रप्रयाग
———-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button