
रुद्रप्रयाग। श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट रुद्रप्रयाग द्वारा मुख्य बाजार स्थित नए बस अड्डे में आयोजित रामलीला में हर दिन बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। बीती रात भरत मिलाप का मंचन किया गया। इस दौरान भरत का राम से मिलने का मार्मिक दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। भरत और राम के अभिनय की दर्शकों ने जमकर सराहना की।
भरत और राम के मिलाप के मार्मिक दृश्य देख भावविभोर हुए दर्शक
नए बस अड्डे में चल रही रामलीला को देखने के लिए मुख्य बाजार सहित अनेक जगहों से लोग पांडाल में पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा बेहतर व्यवस्था के बीच रामलीला का मंचन कराया जा रहा है। बीती रात भरत मिलाप का मंचन किया गया। इस दौरान भरत के पात्र द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। जबकि राम के पात्र ने भी बेहतर मंचन किया। इस दौरान दोनों कलाकारों के अभिनय की दर्शकों ने सराहना की। वहीं रामलीला में कमेटी के सभी सदस्य दिनरात मेहनत कर रहे हैं।
मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में दर्शक ले रहे रामलीला का आनंद
इस धार्मिक अनुष्ठान को लगातार संपंन कराने में जुटे हैं। इधर, कमेटी के वरिष्ठ सदस्य विजय कप्रवान, चन्द्रमोहन सेमवाल और नरेंद्र बिष्ट ने नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मंचन देखने का आह्वान किया है। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कप्रवान, उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, डारेक्टर रमेश भट्ट, कुलदीप कप्रवान, हरि सिंह बिष्ट, अशोक चौधरी, सतीश नौटियाल, जगदीश नेगी, गणेश बिष्ट, किशन सिंह कठैत, विवेक बंसल सहित सभी सदस्य एवं दर्शक मौजूद थे।